LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

रायपुर, 04 जनवरी 2024 / महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज राजधानी स्थित शासकीय बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का अहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए।

रजवाड़े ने बालिकागृह की बच्चियों से बात कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामानों को देखा और उनका हौसला बढ़ाया। रजवाड़े ने नारी निकेतन और सखी सेंटर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं की हर संभव मदद के लिए कहा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles