ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, आदेश जारी

रायपुर : प्रदेश की साय सरकार ने छात्राें के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार का ऐलान किया है। जिसके संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने किया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, बोर्ड की पहली परीक्षा मार्च में ली जाएगी और दूसरी परीक्षा जून जुलाई में आयोजित की जाएगी। यानी अब फेल, पूरक या श्रेणी सुधार के लिए छात्राें दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

CG Board Exam वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नई व्यवस्था लागू होने से छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। इस व्यवस्था से बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रों का मानसिक तनाव कम होगा।

इसमें कोर्स को अलग-अलग दो हिस्सों में बांटा जाएगा, जिससे छात्रों को फायदा होगा। बता दे की शिक्षण सत्र 2024-25 सिंगल बोर्ड परीक्षा का आखिरी सत्र होगा, इसके बाद बोर्ड परीक्षा को दो भागों में बांटा जाएगा।

आपको बता दें कि बच्चों के मानसिक तनाव को खत्म करने के लिए यह साय सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। बतादें कि साल 2024 में 1 मार्च‌‌ से छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शूरू होने वाली है। इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब सवा छह लाख छात्र परीक्षा देंगे।

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, आदेश जारी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP