ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्यसरकारी खबर

LPG Price Hike: जनता को जोर का झटका, आज 25 रुपए महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर

LPG Price Hike: नई दिल्ली: LPG Gas Price Today आगामी दिनों में पूरे देश में लोकसभा चुनाव होना है और आम जनता को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार जनता को महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है। लेकिन इसके ठीक उलट सरकार ने 1 मार्च यानि आज जनता को जोर का झटका दिया है। जी हां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है। गैस के बढ़े हुए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि बढ़े हुए दाम सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर पर लागू होंगे।

LPG Price Hike मिली जानकारी के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

दाम बढ़ने के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1769.50 रुपए की जगह 1795 में मिलेगा। कोलकाता में यह सिलेंडर 1887 रुपए की जगह अब 1911 का हो गया है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1749 और चेन्नई में 1960 रुपए का हो गया है।

वहीं, घरेलू गैस के दाम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यानि घरेलू गैस दिल्ली में 903 रुपए है तो कोलकाता में 929 रुपए। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है।

बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपए प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपए सस्ता कर दिया गया।

LPG Price Hike: जनता को जोर का झटका, आज 25 रुपए महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles