ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG कई कांग्रेसी महिला नेत्री BJP में शामिल, कबीर पंथ के संत देवकर साहेब भी बीजेपी में शामिल

CG कई कांग्रेसी महिला नेत्री BJP में शामिल, महासमुंद। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अनिता रावटे ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। आज महासमुंद में नामांकन से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की होड़ दिखी।

Free Laptop Yojana Apply Form 2024: सभी छात्र को Free में मिलेगा Laptop, जान जानकारी ?पू री योग्यता, जान आपको कैसे Free Laptop मिलेगा

महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष रही उषा पटेल, पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद नगर पालिका की अध्यक्ष रही अनिता रावटे, महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे हरबंश सिंह ढिल्लों, पिथौरा नगर पंचायत के 4 बार के अध्यक्ष रहे देव सिंह निषाद, महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रही अरुणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद पटेल का नाम शामिल होने वालों में प्रमुख रहा।

कबीर पंथ के संत देवकर साहेब भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय संत गुरु असंग देव के शिष्य देवकर साहेब, जो कबीर पंथ के सन्यास परम्परा के संत हैं, उन्होंने भी अपने एक हजार साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

Pandit Pradeep Mishra: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हुए लहूलुहान,सिर में लगी गंभीर चोट, सभी कथा हुई कैंसल..

मालूम हो कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव रही अनिता रावटे ने कांग्रेस की प्राथमिकता से मंगलवार 2 अप्रैल को अपना त्याग पत्र सौंपा था। पत्र में विधानसभा चुनाव और लोकसभा में हो रही उपेक्षा का आरोप लगाया था। अनिता रावटे कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

आज की सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, वर्तमान विधायकगण भावना बोहरा, खुशवंत साहेब, योगेश्वर राजू सिन्हा, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

ALSO READ- शराब प्रेमियों को झटका: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 200 रुपए तक महंगी हो जाएगी दारू, देसी में भी मिलेगा अलग-अलग ब्रांड 

चरणदास के बयान पर बिफरे CM विष्णुदेव साय

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर दिये गए अमर्यादित बयान के लिए मैं चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूँ कि अगर उनमें हिम्मत है तो मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूँ, पहली लाठी मुझे मारे। कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी को चौकीदार चोर है कहा था, जिसका जवाब देश की जनता ने अच्छे से दिया था। कांग्रेस के इस घटिया बयान का करारा जवाब जनता ही फिर से देगी।

महासमुंद में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से खुद को लाठी से मारने की चुनौती देते हुए कहा कि चरणदास महंत का देश के प्रधानमंत्री के ऊपर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। इसकी हम कड़ी भर्त्सना करते हैं।

ALSO READ- kawasi Lakhma cock fighting video viral: बाजार में मुर्गा लड़ाते नजर आए विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा, जमकर वायरल हो रहा video

CG कई कांग्रेसी महिला नेत्री BJP में शामिल, कबीर पंथ के संत देवकर साहेब भी बीजेपी में शामिल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles