ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG chunav 2023: TS सिंहदेव से एंटी रहने वाले इन विधायकों की कट सकती है टिकट… टिकट के लिए ऊपर नहीं भेजा गया नाम !

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के दोनों विधानसभा सीट सामरी और रामानुजगंज में सत्ता और संगठन के बीच जिस तरह से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, अब वह सबके सामने आ गई है। हाल ही में प्रोटोकॉल के तहत आवेदन भरने के बाद भी दोनों में से किसी विधायक का नाम टिकट के लिए ना तो ब्लॉक स्तर पर और न ही जिला अध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर भेजा है, जिससे सियासी घमासान मच गया है। इस पूरे मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भी अपनी दलील है।

ALSO READ- दोस्ती हुई सर्मसार: सहेली ने सहेली को होटल बुलाया… फिर युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप, सहेली ने बनाई RAPE का वीडियो

सामरी से कांग्रेस के विधायक हैं चिंतामणि महाराज, वही रामानुजगंज से कांग्रेस के विधायक हैं बृहस्पत सिंह, दोनों विधायकों के ऊपर कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भी मंच से अपनी भड़ास निकाली थी और संगठन से इनकी लड़ाई सालों पुरानी है। साल 2023 की विधानसभा चुनाव के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रत्याशियों को अपना आवेदन देना था। दोनों विधायकों ने अपने-अपने स्तर पर अपना आवेदन तो दिया लेकिन जो खबर आ रही है उसके अनुसार इन दोनों में विधायकों में से किसी का नाम टिकट के लिए ऊपर नहीं भेजा गया है।

ALSO READ- CG में शिक्षिका के साथ गैंगरेप: वॉटर फॉल घुमाने ले गए…

CG Vidhan sabha chunav: इस पूरे मामले में जब आईबीसी 24 की टीम ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी से बात की तो उनका कहना था कि कोई उनके ऊपर दबाव नहीं बन सकता और किसी के दबाव में वह कुछ भी नहीं बताएंगे। उन्हें जो करना था वह कर चुके हैं। उनकी मानें तो टिकट के लिए जितना आवेदन आया था सब उन्होंने भेज दिया है।

ALSO READ- सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

CG chunav 2023: TS सिंहदेव से एंटी रहने वाले इन विधायकों की कट सकती है टिकट… टिकट के लिए ऊपर नहीं भेजा गया नाम !

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles