छत्तीसगढ

BHILAI NEWS: भिलाई नगर विधायक ने महानवमी पर की माता रानी के दर्शन , भिलाई के विभिन्न कालीबाड़ी में की पूजा – अर्चना भक्तों को बांटी प्रसादी

BHILAI NEWS : भिलाई। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। नवमी के दिन बुधवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपने परिवार सहित शहर के विभिन्न कालीबाड़ी मंदिरों में पहुंचे और माता रानी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने माता से नगरवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने माता के चरणों में दीप प्रज्वलित कर आरती की और भक्तिमय वातावरण में शामिल हुए। BHILAI NEWS

ALSO READ- व्यापम और पीएससी की परीक्षाओं में त्रुटिपूर्ण प्रश्न पत्रों पर उठे सवाल, विधायक देवेंद्र यादव ने राज्यपाल से की शिकायत

नवरात्र पर्व को भिलाई में विशेष रूप से मनाया जाता है। विभिन्न कालीबाड़ी एवं दुर्गा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर विधायक यादव ने भक्तों के बीच पहुंचकर भक्ति भावना को साझा किया। वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारे में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने माता के भक्तों को महाप्रसाद अपने हाथों से वितरण किया। प्रसाद वितरण के दौरान विधायक ने भक्तों से बातचीत भी की और उनके सुख-दुख साझा किए।

विधायक ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, जो हमें धैर्य, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। माता दुर्गा की उपासना से मनुष्य के जीवन में नई दिशा और शक्ति का संचार होता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने जीवन में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज सेवा और सद्भाव बनाए रखने की दिशा में भी आगे बढ़ें।

नवमी के अवसर पर शहरभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और कन्या पूजन का आयोजन हुआ। भिलाई में माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, जगराते और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति ने श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ा दिया।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles