ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

धान खरीद को लेकर CM Vishnu Deo Sai का बड़ा बयान…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ दिल्ली से लौट आए हैं। बता दें कि कल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गए थे। सीएम विष्णु देव साय नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की लिस्ट लेकर दिल्ली में आलाकमान से बातचीत की। दिल्ली से हरी झंडी लेकर लौटे मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात के बाद पार्टी जल्द पत्ते खोलेगी। इसमें नए और पुराने चेहरे शामिल होंगे।

CM Vishnu Deo Sai on paddy purchase: वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के गठन की जानकारी के साथ धान खरीद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विष्णुदेव साय मंत्री मंडल में नए पुराने चेहरे शामिल होंगे। बता दें कि दिल्ली से हाई कमान के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ​सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की जल्द घोषणा करेंगे।

 

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP