LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़

CBSE Board Supplementary Exam 2024: इस दिन से होगी 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा, देखें यहां Date

CBSE Board Supplementary Exam 2024 नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 15 जुलाई को कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा शुरू करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। अधिकारियों ने कहा कि इस साल, कक्षा 10 में 1.32 लाख छात्रों और कक्षा 12 में 1.22 लाख छात्रों को पूरक परीक्षा श्रेणी में रखा गया है। CBSE Board Supplementary Exam 2024

>>> CBSE Board 12th Result Topper: CBSE 12वीं का रिजल्‍ट जारी , दिशा शर्मा ने मारी बाजी… 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिशों के अनुसार, सीबीएसई ने ‘कम्पार्टमेंट’ परीक्षा का नाम बदलकर ‘सप्लीमेंट्री’ परीक्षा कर दिया है। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, कक्षा 12 के छात्रों को एक विषय में पूरक परीक्षा के माध्यम से अपने अंकों में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा, जबकि कक्षा 10 के छात्रों को दो विषयों में यह अवसर मिलेगा।

ALSO READ- CBSE 12th Result 2024: CBSE 12वीं के स्टूडेंट्स को CM साय ने दी बधाई, X पे पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात…

CBSE Board Supplementary Exam 2024 “तीन श्रेणियों के छात्र पूरक परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। दो विषयों में फेल होने वाले कक्षा 10 के छात्र पहली श्रेणी में हैं, जबकि एक विषय में फेल होने वाले कक्षा 12 के छात्र कम्पार्टमेंट श्रेणी में हैं। दूसरी श्रेणी में वे छात्र हैं जिन्हें छठे और सातवें विषय के आधार पर उत्तीर्ण घोषित किया गया है। तीसरी श्रेणी में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं जिन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया है लेकिन वे क्रमशः दो और एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं।’’

ALSO READ- CBSE 12th Result 2024 link: CBSE बोर्ड 12वीं का result, 87.98% स्टूडेंट्स pass; ये रहा direct link 

CBSE Board Supplementary Exam 2024: इस दिन से होगी 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा, देखें यहां Date

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles