
ACB EOW Raid | Raipur NewsCG : छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB (Anti-Corruption Bureau) और EOW (Economic Offences Wing) की संयुक्त टीम ने DMF Scam Case में एक साथ कई जिलों में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए बने DMF फंड में हुए घोटाले से जुड़ी है।ACB EOW Raid
कई जिलों में एक साथ पड़ी रेड ACB EOW Raid
जानकारी के मुताबिक, रायपुर, धमतरी, दुर्ग और राजनांदगांव सहित कई जिलों में ACB और EOW की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की।
- रायपुर में 5 ठिकाने,
- दुर्ग में 2 ठिकाने,
- राजनांदगांव में 4 ठिकाने,
- और कुरूद में 1 ठिकाने पर रेड की गई है।
रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है, जबकि राजनांदगांव में भारत माता चौक स्थित राधा कृष्ण एजेंसी, सत्यम विहार के नहाटा निवास और कामठी लाइन स्थित भंसाली के घर में तलाशी ली जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, 10 गाड़ियों का काफिला राजनांदगांव पहुंचा और टीम ने यहां कई ठिकानों पर छापे मारे।
घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच ACB EOW Raid
छापेमारी के दौरान ACB और EOW की टीमों ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड्स जब्त किए हैं।
मौके पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हालांकि अब तक टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई DMF स्कैम से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के सबूत जुटाने के लिए की जा रही है।
क्या है DMF फंड और घोटाले का मामला CG ACB EOW Raid
DMF (District Mineral Foundation) एक सरकारी फंड है, जो खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए बनाया गया है।इस फंड में खनन कंपनियां रॉयल्टी के अलावा अतिरिक्त राशि जमा करती हैं, ताकि इस पैसे से स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।
लेकिन जांच में सामने आया कि इस फंड का इस्तेमाल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, फंड खर्च के नियमों को बदलकर डेवलपमेंट वर्क को दरकिनार कर अधिक कमीशन वाले प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई थी। कोरबा जिले में ही 575 करोड़ रुपए से अधिक का DMF स्कैम सामने आया है।
EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई
EOW और ACB की टीमों ने पिछले कुछ महीनों में भी कई अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की थी। अब DMF Scam Case में चल रही यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े फंड घोटालों में से एक मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई और नाम उजागर हो सकते हैं।
CG ACB EOW Raid: छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर-दुर्ग-राजनांदगांव सहित कई जिलों में EOW और ACB की छापेमारी


















