ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

CG-बीजेपी नेता ने महिला से किया रेप, महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर ले गया था; खेत में लेजाकर किया बलात्कार, FIR के बाद फरार

CG-बीजेपी नेता ने महिला से किया रेप, 

Manendragarh News : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बीजेपी नेता पर एक महिला से रेप का आरोप लगा है. बीजेपी नेता महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर महिला को ले गया था. जिसके बाद आरोपी बीजेपी नेता दिनेश यादव ने रास्ते में रेलवे क्रासिंग के पास खेत में महिला से दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. जिसके बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार है.

CM Arvind Kejriwal arrested: CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

पीड़िता के घर आता-जाता था आरोपी

मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, महिला और बीजेपी नेता का पहले से परिचय था और घर में आना-जाना था. आरोपी खुद को बीजेपी के नागपुर मंडल का मंत्री बताता था. बुधवार शाम को लगभग 5 बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा था. महिला ने उसे बताया कि महतारी वंदन का पैसा अभी तक खाते में नहीं आया है. जिसके बाद आरोपी दिनेश यादव ने महिला से कहा कि वह शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर चेक करा ले.

ALSO READ- X- CM भूपेश ब्रेकिंग:- “BJP से मिले हुए हैं भूपेश बघेल, काटा जाये टिकट”.. कांग्रेस के ही नेता ने पूर्व CM पर लगाये सनसनीखेज आरोप…CG कांग्रेस में मच गया हड़कंप 

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

इसके बाद आरोपी महिला को बाइक से लेकर कंप्यूटर दुकान पहुंचा. जहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे. फिर महिला को लेकर आरोपी देर शाम घर लौटने लगा. आरोप है कि रास्ते में दिनेश महिला को रेलवे क्रासिंग के पास खेत में लेकर पहुंचा और दुष्कर्म किया. वारदात के बाद जब पीड़िता घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और घर छोड़कर फरार हो गया.

महिला ने इसकी जानकारी घर में अपने परिजनों को दी. पीड़िता का पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाता रहता है. जब गुरुवार को पति घर लौटा तो पीड़िता के साथ थाने जाकर FIR दर्ज कराई. पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है.

ALSO READ – भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…

बता दें कि बीजेपी मंडल नागपुर अध्यक्ष धनेश यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव पहले से निष्क्रिय था. इसके चलते उसे पहले ही बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है. हालांकि वारदात के पहले तक आरोपी खुद को बीजेपी का मंडल मंत्री बताता रहा है.

CG-बीजेपी नेता ने महिला से किया रेप, महतारी वंदन योजना की राशि के नाम पर ले गया था; खेत में लेजाकर किया बलात्कार, FIR के बाद फरार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles