राजनीति

CG Congress News: बीएलए प्रशिक्षण की तिथि बदलने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात

CG Congress News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मण्डल पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.सी. ध्रुव से मिला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी। गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलए प्रशिक्षण की तिथि 29 और 30 सितंबर तय की थी, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

ALSO READ- Muslims on Ban Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज को लिखा खुला पत्र, खबर से मचा हड़कंप

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस समय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। लोग पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से इस पर्व को मनाते हैं। ऐसे समय में प्रशिक्षण आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण दिवाली त्यौहार के बाद आयोजित किया जाना चाहिए ताकि बीएलए भी पूरी तरह एकाग्र होकर प्रशिक्षण ले सकें।

पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने इस दौरान कहा कि बीएलए की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, उम्र, पते और फोटो में संशोधन के साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करना होता है। इसके अलावा आम जनता निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या और जानकारी के लिए बीएलए से ही संपर्क करती है। ऐसे में इतने जिम्मेदारी भरे कार्य के लिए प्रशिक्षण को जल्दबाजी में कराना कतई उचित नहीं है।

आज के प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पंकज शर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, गिरीश देवांगन और शैलेष नीतिन त्रिवेदी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

CG Congress News : बीएलए प्रशिक्षण की तिथि बदलने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP