CG New Minister Viral List: कल शाम राजधानी रायपुर में साय के नए मंत्री लेंगे शपथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कल यानी मंगलवार की शाम को साय मंत्रिमंडल के 7 नए मंत्री शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण की तैयारी राजधानी के इंडोर स्टेडियम में शुरू कर दी गई है। हालांकि मंत्रिमंडल में कौन से विधायक शामिल होंगे इसकी जानकारी अभी भी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन यह साफ़ हो चुका है कि फिलहाल 7 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे।
छत्तीसगढ़ के संभावित मंत्री
नए मंत्रियों में बस्तर विधायक केदार कश्यप,
लता उसेंडी और किरण देव को नए मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है।

इसी तरह रायपुर क्षेत्र के विधायकों में बृजमोहन अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा जबकि रायगढ़ से विधायक चुने गए ओपी चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को मंत्री पद देने की संभावना बनी हुई है।
बहरहाल अब यह तो कल ही तय हो पायेगा कि वह सात विधायक कौन है जिन्हे सीएम से अपनी टीम में जगह देने वाले है।
CG New Minister Viral List: कल शाम राजधानी रायपुर में साय के नए मंत्री लेंगे शपथ









