छत्तीसगढ

CG CONGRESS NEWS : भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं के अधिकारों के साथ अन्याय का आरोप, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

CG CONGRESS NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्र और युवा लगातार भ्रष्टाचार और अन्याय का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार फर्जी संस्थानों को संरक्षण देकर छात्रों से लाखों रुपए की अवैध वसूली करवा रही है। वहीं, खेल विभाग में घोटाले और धांधली के चलते बस्तर के भोले-भाले आदिवासी युवाओं का हक मारते हुए करोड़ों का गबन किया जा रहा है।

ALSO READ- principal Viral Video: शराब पीकर स्कूल पहुंची महिला प्रधानपाठक, VIDEO वायरल… DEO ने किया सस्पेंड…

विकास उपाध्याय ने कहा कि इस भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके साथियों भावेश शुक्ला और प्रशांत गोस्वामी पर झूठी FIR दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक छत्तीसगढ़ के छात्रों और युवाओं को उनका न्याय नहीं मिल जाता।

इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि मंडल ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात की और अपने विरोध और शिकायतों को सीधे उनके सामने रखा। प्रतिनिधि मंडल ने फर्जी संस्थानों और खेल विभाग में घोटाले के मामले में जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस लड़ाई में किसी भी तरह के दबाव या धमकी से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अन्याय और भ्रष्टाचार को उजागर करना और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कराना उनकी और कांग्रेस पार्टी की दृढ़ नीति है।

ALSO READ- Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days 2025: iPhone डील्स में होगी असली टक्कर…

CG CONGRESS NEWS : भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं के अधिकारों के साथ अन्याय का आरोप, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles