ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG शहीद जवान को कंधा: शहीद जवान अखिलेश के शव को कंधा देने पहुंचे डिप्टी CM साव.. दी गई सलामी, उधर CM योगी देंगे 50 लाख की राशि और नौकरी

CG शहीद जवान को कंधा : रायपुर : नक्सल प्रभावित जिले कांकेर के सड़कटोला के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय का शव पूरे सम्मान के साथ उनके गृहग्राम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर रवाना किया गया। इससे पहले शहीद जवान का शव कांकेर से रायपुर के स्टेट हैंगर लाया गया।

ALSO READ- SEX RACKET IN CG: जिले के इस OYO होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, खुलेआम हो रही थी लड़कियों की नीलामी, सील हुआ होटल

यहाँ शहीद अखिलेश कुमार राय के शव को कन्धा देने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव खुद पहुँच हुए थे। इस दौरान उनके साथ पुलिस विभाग के डीजी अशोक जुनेजा और रेंज के बड़े पुलिस अफसर भी मौजूद थे। सभी ने अखिलेश कुमार राय के शव को सलामी दी और पूरे सम्मान के साथ गाजीपुर के गांव शेरपुर रवाना किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस बारे में अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा है कि “नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए बीएसएफ़ जवान शहीद अखिलेश कुमार राय जी को स्टेट हेंगर, रायपुर में जा कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। मातृभूमि के लिए दिया उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।”

ALSO READ- CG Cabinet ब्रेकिंग:- CG मंत्रिमंडल विस्तार को डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, साय कैबिनेट में इन विधायकों का नाम तय! 

सीएम योगी ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा में तैनात जवान गाजीपुर के अखिलेश कुमार राय के बलिदान के बाद भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी बात कही है। इसके अलावा सीएम ने जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने की घोषणा भी की है।

ALSO READ-  CM विष्णु का कैबिनेट: कैबिनेट की बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले..

CG शहीद जवान को कंधा : शहीद जवान अखिलेश के शव को कंधा देने पहुंचे डिप्टी CM साव.. दी गई सलामी, उधर CM योगी देंगे 50 लाख की राशि और नौकरी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles