ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG Vidhan Sabha Chunav: टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर बोले कब जारी होगी सूची

CG Vidhan Sabha Chunav:  रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। सियासी गलियारों में ​सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और जल्द ही दूसरी सूची जारी करने वाली है। लेकिन कांग्रेस ने अब तक अपनी सूची जारी नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 1 अक्टूबर तक अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। लेकिन इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों नामों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत

CG Vidhan Sabha Chunav:  टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 90 सीटों का परीक्षण हो गया, कुछ जगह पर सिंगल नाम जाएंगे। लेकिन कुछ सीट ऐसे हैं जिनमें दो नाम जा सकते हैं, कुछ में तीन, तीन से अधिक की मुझे उम्मीद नहीं है। 1 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर इलेक्शन कमेटी को सौंपेंगे। फिर पार्टी हाईकमान की मुहर के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

वहीं, विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि लक्ष्य में लेकर चलना है कि महिलाओं को टिकट देंगे। लोकसभा में दो टिकट दिया जा सकता है, उससे ज्यादा भी हो सकता है और उससे कम भी। ऐसा नहीं है कि दो ही टिकट मिलेगा। कैंडिडेट्स अच्छे हैं तो दो से ज्यादा भी लोगों को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

ALSO READ- BJP Candidate list: बीजेपी ने एक और टिकट का किया ऐलान, भाजपा में शामिल हुई कद्दावर नेत्री को मिली टिकट… 

बीजेपी के सांसदों को टिकट देने को लेकर TS सिंहदेव ने कहा कि वह सांसद उतारे, हम मुख्यमंत्री उतार रहे हैं। दोनों टीमें मैदान में उतर रही हैं, जो बेहतर प्रदर्शन करेगा, जो अच्छा खेलेगा, वह जीतेगा।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, BIG ब्रेकिंग – CM बघेल ने किया लोकार्पण 

CG Vidhan Sabha Chunav : टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर बोले कब जारी होगी सूची

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles