छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल….9 मंत्री लेंगे शपथ
रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल को लेकर गहराया कुहासा आज छंट रहा है, क्योंकि मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है और नौ मंत्री शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णु देव साय और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ अरुण साव व विजय शर्मा ले चुके है। पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जारी थी। गुरुवार की रात को आखिरकार तय हो गया कि विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के सदस्य कौन-कौन होंगे।
ALSO READ- CG BJP ब्रेकिंग:- भाजपा नेता किरण सिंह देव बनाए गए BJP छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष..आदेश जारी …
शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, लखन लाल देवांगन, राम विचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप और लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री पद की शपथ लेंगे।
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल….9 मंत्री लेंगे शपथ









