ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Election 2023: रायपुर पश्चिम विधानसभा से विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्याशी चुने जाने पर सभी 20 वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने आतिशबाजी कर रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर पश्चिम विधानसभा से विकास उपाध्याय को प्रत्याशी चुने जाने पर सभी 20 वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने आतिशबाजी कर रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया
  • आज से एक-एक कार्यकर्ता का विकास उपाध्याय के लिए आगामी 17 नवम्बर तक तन-मन-धन समर्पित है

ALSO READ- Chhattisgarh Congress Candidate 2nd List 2023: रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय…भिलाई से देवेंद्र यादव, कांग्रेस ने 2nd सूची में इन नामों पर लगाई मुहर! बृहस्पत सिंह…प्रेम साय सिंह टेकाम…कुलदीप जुनेजा समेत 9 विधायकों की काट दी टिकट ! 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। नवरात्रि के पावन पर्व पर विकास उपाध्याय को पश्चिम विधानसभा से पुनः टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा शंखनाद, सेवा गीत एवं पूजा अर्चना कर पश्चिम विधानसभा के 20 वार्डों के 264 बूथों में आतिशबाजी कर रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में मानो टिकट मिलते ही अतिउत्साह देखने को मिला और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे दुगुनी ऊर्जा उनको मिल गई है और वो आने वाले चुनाव में केवल प्रत्याशी घोषणा का ही इंतजार कर रहे थे कि कब विधिवत् प्रत्याशी विकास उपाध्याय को बनाया जाये और वो अपने-अपने काम में लग जायें।

ALSO READ-  CG Congress Candidate 2nd List 2023 PDF: TS Singh Deo ने दूसरी सूची को लेकर दी अहम जानकारी

कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने जीत की खुशी के साथ एक-दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर खुशीयाँ बांटी और साथ-साथ वर्ष 2018 से भी ज्यादा मतों से विकास उपाध्याय को विजयी दिलाने के लिए प्रण भी लिये। आज पूरे पश्चिम विधानसभा में एक-एक कार्यकर्ता ने कहा कि आज से हर एक कार्यकर्ता विकास उपाध्याय है और वे प्रत्याशी बनकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास उपाध्याय को जीत दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगे। आज से एक-एक कार्यकर्ता का विकास उपाध्याय के लिए आगामी 17 नवम्बर तक तन-मन-धन समर्पित है।

ALSO READ-  CG Congress 1st list 2023 PDF Download: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पहली सूची में 30 नामों पर लगी मुहर 

Chhattisgarh Election 2023: रायपुर पश्चिम विधानसभा से विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्याशी चुने जाने पर सभी 20 वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने आतिशबाजी कर रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles