LIVE UPDATE
राज्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

CM Car Accident: बाल-बाल बचे नए मुख्यमंत्री शर्मा, कार का हुआ Accident , गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

जयपुर। राजस्थान में देर शाम बड़ा हादसा होने से टला गया। दरअसल, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक नाले में जा घुसी। हालांकि, हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार सीएम के काफिले के पूछंरी में घुसते ही मुख्यमंत्री शर्मा की गाड़ी एक नाली में घुस गई।

ALSO READ- आज का राशिफल: शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए बनेगा वरदान, जागेगी इन राशि वालों सोई किस्मत, होगी धन वर्षा

दूसरी कार से हुए रवाना

हादसे का शिकार हुई गाड़ी उसी साइड जा घुसी जिस तरफ सीएम लाल बैठे हुए थे। नाले में पहिया फंसने के बाद उन्हें दूसरी कार में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद उन्होंने पूंछरी का लौठा मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे।

ALSO READ- CG Dhan Kharidi Bonus: धान खरीदी और Bonus को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

भरतपुर से गोवर्धन जाते समय हुआ हादसा

बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गिरिराज जी गए थे। जब वह भरतपुर से गोवर्धन के लिए रवाना हुए इसी दौरान ये हादसा हुआ। जहां से वे अपने गृह जिले भरतपुर पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

इसके बार शर्मा ने अपने घर जाकर माता-पिता से आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। शपथ के बाद सीएम शर्मा पहली अपने घर आए थे।

ALSO READ- पहली शादी के भी दूसरी से शादी, फिर छोड़ देने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लिए … पीड़ित महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

CM Car Accident: बाल-बाल बचे नए मुख्यमंत्री शर्मा, कार का हुआ Accident , गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles