LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

CM Sai Cabinet Ke Faisle

  • फिर से शुरू होगी जय प्रकाश नियम सम्मान निधि, Jai Prakash Niyama Samman Nidhi will start again

CM Sai Cabinet Ke Faisle: रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक अब खत्म हो गई है। मंत्रिपरिषद की ये बैठक सीएम साय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए।

मंत्रिपरिषद की बैठक में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की सम्मान निधि को फिर से प्रारंभ करने और बकाया राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रदेश में 2018 की स्थिति में 430 लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को प्रतिवर्ष करीब 9 करोड़ रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती थी। 1 माह से कम निरुद्ध सेनानी को 8 हजार, 1 से5 तक जेल में रहने वाले को, 15 हजार, 5 साल से से ज्यादा समय तक निरुद्ध 25 हजार महीना मिलेगा। इसके साथ ही पिछले 5 साल के भी बकाया मिलेगा।

ALSO READ- Cabinet meeting Ke Faisle: संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लोकसभा चुनाव से पहले CM साय ने दी बड़ी सौगात

साय कैबिनेट में लिए गए ये अहम फैसले

  • कृषक उन्नति योजना 2023 24 से लागू, प्रति एकड़ 19 हजार 257 अदन सहायता राशि मिलेगी
  • जय प्रकाश नियम सम्मन निधि फिर से शुरू होगा
  • सुशासन एवम अभिशरण विभाग बनाया गया
  • राजीव नगर आवास योजना का नाम बदलेगा, अटल विहार योजना होगा
  • पीडीएस के तहत शक्कर सहकारी कारखाने से लिया जाएगा
  • आतंकवाद, उग्रवाद मामले में जांच के लिए sia के गठन होगा
  • संविदा कर्मचारी को 30 दिनों का आकस्मिक अवकाश मिलेगा
  • अनुकंपा नियुक्ति लिए संभाग आयुक्त को अधिकार दिया गया
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होगा
  • राज्य में भी राज्य नीति आयोग बनेगा
  • जीएसडीपी 10 लाख करोड़ के लक्ष्य के लिए छग आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन होगा
  • टाटा टेक्नोलॉजी के साथ हुए एमओयू को रद्द किया गया

CM Sai Cabinet Ke Faisle

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles