ब्रेकिंग न्यूज़

Free LPG Cylinder in Holi: होली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, सरकार ने किया ऐलान

Free LPG Cylinder in Holi: होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में केंद्र की सरकार ने होली से पहले ही गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दे दी है। तो वहीं अब करोड़ों नागरिकों को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। यूपी की योगी सरकार अपने राज्य की नागरिकों को ये मुफ्त गैस सिलेंडर देगी। नवंबर 2023 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान की शुरुआत की थी।

ALSO RAED- CG Congress News: एक दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका! सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत

Free LPG Cylinder in Holi : इस योजना के तहत लाभार्थी वर्ग साल में 2 बार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना है। बीते नवंबर महीने में दिवाली के मौके पर फ्री में एलपीजी सिलेंडर दिए गए थे। अब होली में भी लाभार्थी वर्ग को यह तोहफा के रूप में मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।

ALSO READ-  Will Bhupesh Baghel join BJP ! भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी बात

कैसे मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर? Free LPG Cylinder in Holi

अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये मुफ्त गैस सिलेंडर कैसे मिलेगा? बता दें कि अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो राज्य सरकार की इस मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। बता दें कि साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी।

ALSO READ- साले की पत्नी से प्यार, शादी करने शख्स कट्टा लेकर ससुराल पहुंचा, दोनों के बीच सालों से चल रहा था अफेयर…मचा हड़कंप

सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती Free LPG Cylinder in Holi

बता दें कि कुद दिन पूर्व ही केंद्र की मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में सामान्य ग्राहकों के लिए एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इससे पहले, पिछले साल सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी।

बता दें कि पिछले साल वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी गई। 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन के प्रावधान से पीएमयूवाई लाभार्थियों की कुल संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

ELVISH YADAV के गिरफ़्तारी का VIDEO वायरल 

Free LPG Cylinder in Holi : होली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर, सरकार ने किया ऐलान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles