ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर
IAS Transfer: CEO का तबादला, जानिए कहां मिली नई पदस्थापना
IAS Transfer भोपाल : प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का दौर लगातार जारी है। सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इसी कड़ी में मोहन यादव सरकार ने कल देर रात भी छोटी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए भोपाल विकास प्राधिकरण के CEO संदीप केरकेट्टा को हटा दिया है। बता दें कि संदीप केरकेट्टा 2018 बैच के अफसर हैं और अब वो आगामी आदेश तक मंत्रालय में उपसचिव के पद पदस्थ रहेंगे।
MP IAS Transfer बता दें कि हाल ही में सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला किया था, जिसके तहत कई जिले के कलेक्टर और एसपी का नाम शामिल था। वहीं, कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं।

IAS Transfer: CEO का तबादला, जानिए कहां मिली नई पदस्थापना









