राज्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसरकारी खबर

laxmi Rajwade Cabinet Minister cg: 31 साल में हासिल कर रही है मंत्री पद का मुकाम.. नौकरी से पति ने भी दे दिया था इस्तीफा, जानें कौन है लक्ष्मी राजवाड़े

laxmi Rajwade Cabinet Minister cg : रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव से आज यानी 22 दिसंबर को पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। विधानसभा सत्र के अवसान के बाद आज राजभवन में भाजपा के नौ विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इस मंत्रिमंडल में नए-पुराने चेहरों को एकसाथ जगह दी गई है।

मंत्रिपद की शपथ लेने वालों सबसे चौंकाने वाला नाम है लक्ष्मी राजवाड़े का। लक्ष्मी राजवाड़े अपने से वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों को सुपरसीड करते हुए मंत्री पद हासिल कर रही है। वह महज 31 साल की है और पहली बार विधायक चुनी गई है। लक्ष्मी राजवाड़े संगठन में भी काम कर चुकी है।

ALSO READ- Kedar Kashyap Cabinet Minister: स्व. बलिराम के सेवा-समर्पण का BJP ने किया सम्मान.. बेटे केदार को मिली विष्णु सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी

वह फिलहाल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी है। जाहिर है बेहतर संगठनकर्ता और युवा होने की वजह से उनपर पार्टी ने अपना भरोसा जताया है।

लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के भटगांव से विधायक चुनी गई है। उन्होंने दो बार के विधायक रहे पारस नाथ राजवाड़े को करीब 44 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया है। लक्ष्मी फ़िलहाल प्रदेश की सबसे युवा मंत्रियों में से एक कही जा सकती है।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में 9 मंत्री लेंगे शपथ: CM विष्णुदेव ने की सभी नए मंत्रियों के नामों की घोषणा… ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, समेत ये 9 MLA बनेंगे मंत्री…

गौरतलब है कि लक्ष्मी राजवाड़े के पति कभी पंचायत सचिव हुआ करते थे लेकिन बाद में उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। लक्ष्मी राजवाड़े कृषक परिवार से है। हायर सेकेंडरी तक शिक्षा हासिल करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े मूलतः सूरजपुर जिले के ग्राम बीरपुर, सिलफिली तहसील लटोरी की रहने वाली है।

laxmi Rajwade Cabinet Minister cg : 31 साल में हासिल कर रही है मंत्री पद का मुकाम.. नौकरी से पति ने भी दे दिया था इस्तीफा, जानें कौन है लक्ष्मी राजवाड़े

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles