LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

OP Chaudhary Cabinet Minister CG: कलेक्टरी छोड़ने पर हुई आलोचना फिर चुनाव भी हारा.. अब मंत्रीपद की शपथ लेगा सियासत का ये बाजीगर

OP Chaudhary Cabinet Minister CG : रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव से आज यानी 22 दिसंबर को पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। विधानसभा सत्र के अवसान के बाद आज राजभवन में भाजपा के नौ विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इस मंत्रिमंडल में नए-पुराने चेहरों को एक साथ जगह दी गई है।

ALSO READ- Kedar Kashyap Cabinet Minister: स्व. बलिराम के सेवा-समर्पण का BJP ने किया सम्मान.. बेटे केदार को मिली विष्णु सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी

विष्णुदेव की टीम में जिस विधायक को मंत्री बनाये जाने की सबसे ज्यादा संभावना थी उनमें रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी का नाम सबसे ऊपर था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि OP Chaudhary छत्तीसगढ़ के पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीतने वाले विधायक भी रहे।

ओपी चौधरी ने कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक को 64 हजार 443 वोटों के भारी अंतर से हराया है। उम्मीद जताई जा रही है कि ओपी को सीएम शिक्षा से जुड़ा कोई अहम महकमा सौंप सकते है। यानी या तो स्कूल शिक्षा अथवा उच्च शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिल सकता है।

ALSO READ- laxmi Rajwade Cabinet Minister cg: 31 साल में हासिल कर रही है मंत्री पद का मुकाम.. नौकरी से पति ने भी दे दिया था इस्तीफा, जानें कौन है लक्ष्मी राजवाड़े

गौरतलब है कि OP Chaudhary ने तब अपने आईएएस की नौकरी को अलविदा कह दिया था जब वह छग सरकार के सबसे लोकप्रिय अफसरों में शुमार हो रहे थे। नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम से खुश होकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने उन्हें सीधे रायपुर कलेक्टर की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी।

ALSO READ- Tankram Verma Cabinet Minister CG: जिन मंत्रियों के रह चुके है PA.. आज उन्ही के साथ मंत्रि बने , जानें कौन है Cabinet Minister टंकराम वर्मा

ओपी चौधरी सबसे कम उम्र में रायपुर के कलेक्टर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है। रायगढ़ जिले से आने वाले ओपी आज जितना युवा छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय है उतने ही भाजपा के युवा नेताओं के बीच। पार्टी ने उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। पिछली बार उमेश पटेल के खिलाफ मिले हार का गम भुलाकर उन्होंने इस बार रायगढ़ से हाथ आजमाया और बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में 9 मंत्री लेंगे शपथ: CM विष्णुदेव ने की सभी नए मंत्रियों के नामों की घोषणा… ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, समेत ये 9 MLA बनेंगे मंत्री…

OP Chaudhary Cabinet Minister CG : कलेक्टरी छोड़ने पर हुई आलोचना फिर चुनाव भी हारा.. अब मंत्रीपद की शपथ लेगा सियासत का ये बाजीगर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles