देशअपराध

PM Modi Visit to Delhi Blast Victims: पीएम मोदी पहुंचे LNJP अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले; कहा- साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

PM Modi Visit to Delhi Blast Victims : नई दिल्ली 12 नवंबर 2025 । राजधानी दिल्ली में हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार को भूटान दौरे से लौटते ही सीधे लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने डॉक्टरों से घायलों के इलाज की पूरी स्थिति जानी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। PM Modi Visit to Delhi Blast Victims

ALSO READ- Amit Shah On Delhi Blast: कार ब्लास्ट के बाद अमित शाह का बड़ा एक्शन…. बुलाई आपात बैठक, बोले – “हर दोषी को मिलेगी कड़ी सजा” अधिकारियो को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

LNJP Hospital pm modi
LNJP Hospital pm modi

अमित शाह पहले ही पहुंच चुके थे अस्पताल Delhi Blast

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धमाके के कुछ घंटों बाद ही LNJP अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की देरी न हो। शाह ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

ALSO READ- List of injured and dead in delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची: अमरोहा के अशोक की भी मौत, यूपी-हिमाचल-उत्तराखंड के कई लोग शामिल

भूटान से लौटते ही पीएम मोदी ने ली सुरक्षा समीक्षा बैठक

पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक अहम सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे, जिसमें NIA, NSG, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में दिल्ली ब्लास्ट की जांच की प्रगति और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

pm modi in delhi blast
pm modi in delhi blast

भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी के कदम की सराहना

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा,

“एक ऐसा नेता जो चौबीसों घंटे राष्ट्रहित और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित है। भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बिना विलंब घायलों से मुलाकात की।”

वहीं प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा,

“पीएम मोदी का यह कदम दिखाता है कि वह हर नागरिक के जीवन को सर्वोपरि मानते हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

delhi blast ke ghayal log se milne pauche pm modi
delhi blast ke ghayal log se milne pauche pm modi

धमाके में अब तक 12 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए शक्तिशाली विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है।

ALSO READ- Umar i20 car new video: लाल किला ब्लास्ट: जांच में बड़ा खुलासा, दिल्ली में जिस कार में हुआ था धमाका, उसका नया CCTV फुटेज आया सामने, धमाके से पहले दिनभर दिल्ली में घूमी थी कार — CCTV VIDEO

जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में

घटना के बाद एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीमें जांच में जुटी हैं। विस्फोट के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना पर भी एजेंसियां काम कर रही हैं। सुरक्षा बलों ने दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में चौकसी और बढ़ा दी है।

ALSO READ- Balaghat Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने बीच सड़क पर की गर्लफ्रेंड का काटा गला, देखती रह गई भीड़; घटना के वक्त Video बनाते रहे लोग..गांव में मचा हड़कंप

PM Modi Visit to Delhi Blast Victims : पीएम मोदी पहुंचे LNJP अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले; कहा- साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Related Articles