छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur News : कांग्रेस नेता की हार्टअटैक से मौत, स्विमिंग पूल में नहाते वक्त बिगड़ी थी तबियत

Raipur News: रायपुर के संतोषी नगर वार्ड पार्षद और पूर्व MIC सदस्य अमित दास का कान्हा किसली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दोस्तों के साथ घूमने गए थे अमित दास।

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य अमित दास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई है।

ALSO READ- Raipur Stadium Security Lapse: आरसीबी-केकेआर मैच में फिर बेकाबू हुई भीड़, टूटी सुरक्षा व्यवस्था, कमिश्नरेट सिस्टम पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक अमित दास अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध Kanha National Park गए हुए थे। सभी लोग एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके गले में पानी भर गया, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से खराब होने लगी।

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उन्हें संभालने और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई।

अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे। इसके साथ ही वे नगर निगम में एमआईसी सदस्य की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे। वे कांग्रेस नेता सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

घटना के बाद उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो गोकुल नगर मठपुरेना के लिए रवाना होगी।

अमित दास के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Raipur News : कांग्रेस नेता की हार्टअटैक से मौत, स्विमिंग पूल में नहाते वक्त बिगड़ी थी तबियत

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP