ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

Tankram Verma Cabinet Minister CG: जिन मंत्रियों के रह चुके है PA.. आज उन्ही के साथ मंत्रि बने , जानें कौन है Cabinet Minister टंकराम वर्मा

Tankram Verma Cabinet Minister CG : रायपुर: इसी किस्मत ही कहे या मेहनत कि कभी जिन मंत्रियों के पीए यानी निज सहायक के रूप में जो नेता काम किया करते थे आज वह उन्हीं मंत्रियों के साथ मंत्रिपद की न सिर्फ शपथ लेंगे बल्कि आने वाले साल में साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण का खाका खीचेंगे।

ALSO READ- Kedar Kashyap Cabinet Minister: स्व. बलिराम के सेवा-समर्पण का BJP ने किया सम्मान.. बेटे केदार को मिली विष्णु सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी

दरअसल हम बात कर रहे है बलौदाबाजार के नए भाजपा विधायक टंकराम वर्मा की। टंकराम को सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी टीम में शामिल किया है। आज वह अन्य आठ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। टंकराम वर्मा भाजपा के पुराने नेताओं में शुमार रहे है।

इस बार उन्हें पार्टी ने बलौदाबाजार से टिकट देकर कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी के खिलाफ मैदान में उतारा था। टंकराम पार्टी के इस उम्मीद पर पूरी तरह खरे उतरे और उन्होंने कांग्रेस के त्रिवेदी को 9 हजार से ज्यादा मतों से हराकर बलौदाबाजार सीट फतह की।

ALSO READ- laxmi Rajwade Cabinet Minister cg: 31 साल में हासिल कर रही है मंत्री पद का मुकाम.. नौकरी से पति ने भी दे दिया था इस्तीफा, जानें कौन है लक्ष्मी राजवाड़े

रह चुके है PA

आज मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले टंकराम वर्मा कभी पूर्व मंत्री दयालदास बघेल और केदार कश्यप के पीए के तौर पर उनके साथ काम कर चुके है। इसके अलावा वह दिवंगत कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला और मौजूदा महाराष्ट्र के राज्यपाल और रायपुर के पूर्व सांसद रमेश बैस के भी पीए रह चुके है।

संगठन के भीतर बेहतर समन्वय के लिए पहचान रखने वाले टंकराम वर्मा फिलहाल बलौदाबाजार ग्रामीण के भाजपा के जिला अध्यक्ष भी है। धार्मिक प्रवृत्ति वाले टंकराम वर्मा अपने क्षेत्र में धार्मिक आयोजन मसलन रामायण व भागवत पाठ कराने के लिए भी जानें जाते रहे है।

-ALSO READ- छत्तीसगढ़ में 9 मंत्री लेंगे शपथ: CM विष्णुदेव ने की सभी नए मंत्रियों के नामों की घोषणा… ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, समेत ये 9 MLA बनेंगे मंत्री…

Tankram Verma Cabinet Minister CG: जिन मंत्रियों के रह चुके है PA.. आज उन्ही के साथ मंत्रि बने , जानें कौन है Cabinet Minister टंकराम वर्मा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles