LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

सनातन धर्म ध्वजावाहक बसंत अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया… सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों ने इस दिन को और भी खास बनाया …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सनातनी जनों के प्रेरणास्रोत, बसंत अग्रवाल का जन्मदिन 19 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। बसंत अग्रवाल के प्रशंसकों द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों ने इस दिन को और भी खास बना दिया।

8f43499a c2ba 4fb8 b123 55d3f6361cce
8f43499a c2ba 4fb8 b123 55d3f6361cce

श्री बसंत अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत श्री अग्रवाल के निवास स्थान पर समर्थकों और स्नेहीजनों के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात से हुई। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जंहा बसंत अग्रवाल ने कथा का रसपान किया उन्होंने कहा कि कथा सुनने से जीवन में कल्याण होता है. कथा सुनने से मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और विकार, गलत भावनाएं, और भय खत्म होते हैं।

1eea7e63 834f 4b20 bbad 923cd4fc1048
1eea7e63 834f 4b20 bbad 923cd4fc1048

दोपहर बाद बसंत अग्रवाल रायपुर के कोटा स्तिथ बढ़ते कदम द्वारा संचालित संजीवनी वृद्धाश्रम पहुंचे और आश्रम के वृद्धजनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्री अग्रवाल अश्वनी नगर के घरौंदा आश्रय गृह दिव्यांग स्कूल पहुँचे जंहा उन्होंने विशेष बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। श्री अग्रवाल ने कहा कि ये विशेष बच्चे भगवान स्वरूप है इनका स्नेह आज मुझे मिला ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। संस्था के सम्मनित सदस्यों का साधुवाद जो ऐसा पुनीत कार्य कर रहे है जिससे स्वयं ईश्वर जुड़े हुए है।

9e132de6 88bc 452c bfea c5bf11e172ef
9e132de6 88bc 452c bfea c5bf11e172ef

इसी कड़ी में बसंत अग्रवाल माना कैम्प स्तिथ अस्ति बधितार्थ बाल गृह पहुंचे। श्री अग्रवाल ने बालल गृह के बच्चो को मिठाई खिलाई और उनके मांग पर पिकनिक ले जाने का आश्वासन दिया। देर शाम श्री अग्रवाल वनवासी विकास समिति के सबरी कन्या आश्रम पहुँचे जंहा आश्रम की छात्राओं ने सुंदर गीत गाते हुए श्री अग्रवाल का स्वागत किया। बसंत अग्रवाल ने कहा कि भारत की पहचान सुदूर वन क्षेत्र में बसे हुए हैं वनवासियों से और इनका प्रतिनिधित्व करते हैं वनवासी कल्याण आश्रम के छात्र छात्राएं आज उन्हीं के साथ समय व्यतीत कर जन्म दिवस मनाने का विशेष अवसर मिला सभी छात्राएं बहुत प्रतिभावना है आप सभी देश के सुदूर वन का ही नही विश्व में हमारे भारत देश का प्रतिनिधित्व कर सकती है।

ed9fdf7b 61be 4ffb b0f3 0c870cc6d27c
ed9fdf7b 61be 4ffb b0f3 0c870cc6d27c

इसी कड़ी में बसंत अग्रवाल अवधपुरी मैदान (दही हांडी उत्सव स्थल) में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य-अतिथि के रूप में शामिल हुए जंहा उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे गुढ़ियारी क्षेत्र के प्रतिष्ठित दहीहंडी मैदान में महतारी प्रीमियर लीग का आयोजन बड़े ही धूमधाम से चल रहा है।

99b548ac f455 48f2 a5c9 aaffacce9d28
99b548ac f455 48f2 a5c9 aaffacce9d28

आज मेरे जन्म दिवस के अवसर पर महतारी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन कर्ताओं ने मुझे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर मुझे सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों से मुलकात कर सभी का उत्साहवर्धन किया और आगमी खेल के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

194bcbe7 9b3b 471a 902b e7715cfae856
194bcbe7 9b3b 471a 902b e7715cfae856

इस दौरान सनातनी भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लिया और श्री अग्रवाल जी को जन्मदिन की बधाई दी। श्री अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आपको बता दें कि, श्री बसंत अग्रवाल हमेशा से समाज सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित सेवा कार्य इस बात का प्रमाण हैं। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए हमेशा काम किया है और लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।

feb80187 c325 414d ab2e 78af11795bcb
feb80187 c325 414d ab2e 78af11795bcb

इस अवसर पर बसंत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि वह सनातन धर्म के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे धर्म के मार्ग पर चलें और समाज सेवा में अपना योगदान दें।

e495a578 c398 41f2 b6de cdb4162eb5b6
e495a578 c398 41f2 b6de cdb4162eb5b6

श्री बसंत अग्रवाल का जन्मदिन सनातन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles