LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना, रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए थे शामिल

CORONA BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री को कोराना हो गया है।

उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जनवरी और अप्रैल 2021 में कोरोना हो चुका है।

X पर अपनी पोस्ट पर उन्होंने कहा- मेरा COVID test पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊँगा। क्षमा करें। आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।

दिग्विजय सिंह रक्षाबंधन के दिन सागर जिले के दौरे पर रहे थे. उन्होंने खुरई में आने वाले बरोदिया नौनागिर गांव का दौरा किया था. जहां उन्होंने मृतक अंजना और नितिन अहिरवार की मां से राखी बंधवाई थी. मई 2024 में हुई नितिन अहिरवार की हत्या के बाद से ही यह मामला चर्चा में बना हुआ है. दिग्विजय सिंह लगातार इस मामले को उठा रहे हैं, उन्होंने नितिन की मां और अंजना को अपनी बहन भांजी कहा था. ऐसे में रक्षाबंधन के दिन वह बरोदिया नौनागिर गांव पहुंचे और उन्होंने दोनों से राखी बंधवाई थी.

Related Articles