ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के विवादित बयान पर मसीही समाज में आक्रोश, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग

महाराष्ट्र। भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर द्वारा दिए गए विवादित और भड़काऊ बयान—”जो भी पास्टर्स की हत्या करेगा, उसे मैं 11 लाख रुपए दूंगा”—के विरोध में मसीही समाजों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस बयान को नस्लीय और धार्मिक हिंसा भड़काने वाला बताते हुए मसीही समाज के लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

अखिल भारतीय संयुक्त राष्ट्र मसीह समाज संघ वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में इस आपत्तिजनक बयान के विरोध में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष पा. मोजेश लोगन ने कहा:

“इस प्रकार के बयान देश की धार्मिक सहिष्णुता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार हैं। यदि सरकार इस पर चुप बैठी रही, तो यह पूरे मसीही समाज के लिए खतरे की घंटी बन जाएगा। हम मांग करते हैं कि गोपीचंद पडलकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि:

  • विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 295A और 505 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाए,
  • ऐसे भड़काऊ बयानों को दबाने के बजाय सख्ती से जवाब दिया जाए,
  • और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मसीही समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, और अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles