ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG में आज मल्लिकाअर्जुन खड़गे: श्रमिक पेंशन योजना होगी शुरू, किसानों को 1895 करोड़ की बंटेगी राशि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे आज रायपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने माना एयरपोर्टपर उनकी अगवानी की। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाटापारा के सुमाभाठा हेलीपैड पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ALSO READ- लाखों के नकली नोट बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार… 

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में पहुंचने पर खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पारंपरिक पंथी नृत्य के साथ स्वागत किया गया। अतिथियों ने सम्मेलन परिसर में विभिन्न विभागों के लगाए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने अतिथियों का स्वागत किया। खड़गे बलौदाबाजार-भाटापारा में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बलौदाबाजार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे किसान न्याय योजना, गोधन योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता आदि वितरित करेंगे।

ALSO READ- चाचा-भतीजा की मौत, गणेश विसर्जन के दौरान डैम में डूबे चाचा-भतीजा … 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकाअर्जुन खड़गे का ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है। भाटापारा के ग्राम सुमा में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। मल्लिकाअर्जुन खड़गे इससे पहले वो कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवा रायपुर आए थे। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे चौथी बार भाटापारा के ग्राम सुमा में होने वाले कार्यक्रम आ रहे हैं।

ALSO READ- CG शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश 

हाल ही में 8 सितबंर को राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में आए थे। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन भी किया था। इसके पूर्व जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में आए थे। इससे पहले खड़गे नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत किए थे। जांजगीर चांपा और राजनांदगांव और में उनकी चुनावी सभाएं एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग को केंद्रित कर कराई गई थी। क्योंकि इन दोनों जगहों पर एसटी, एससी वर्ग का अच्छा खासा प्रभुत्व है। अब चौथी बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने का तैयारी चल रही है। यहां पर भी एसटी, एससी और ओबीसी समीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ALSO READ- BJP नेता की रासलीला का VIDEO वायरल, डांसर को गोद में उठाकर खुलेआम किया… 

देंखे शेड्यूल

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे हेलीकॉप्टर से सुबह 11:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बलौदाबाजार रवाना होंगे
  • दोपहर 12:25 बजे सुमाभाठा पहुंचेंगे
  • दोपहर 12:30 से 3:15 बजे कृषक श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे
  • दोपहर 3:20 बजे सुमाभाठा हेलीपैड से उड़ान भरेंगे
  • दोपहर 3:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • दोपहर 4:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कार से सीएम हाउस पहुंचेंगे
  • दोपहर 4:25 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे

ALSO READ- Wife Runs Away with Boyfriend: पत्नी को लेकर फरार हो गया प्रेमी, सिर्फ इतने ही दिन हुए थे शादी को… 

CG में आज मल्लिकाअर्जुन खड़गे: श्रमिक पेंशन योजना होगी शुरू, किसानों को 1895 करोड़ की बंटेगी राशि

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles