Cg Road Accident: रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के लिए जा रही गाड़ी पलटी, मचा हड़कंप
बेमेतरा : रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में नांदघाट के पास हादसा हुआ है. यहां के चिचोली में तेज रफ्तार डीजे वाहन पलट गई है. हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का नांदघाट का सिद्धिविनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का टायर फट गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ.
ALSO READ- TS सिंहदेव का बड़ा बयान: छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर बोले कब जारी होगी सूची…
डीजे वाहन पलटने से 11 लोग घायल : जानकारी के अनुसार डीजे वाहन बिलासपुर से चरोदा जा रही थी. वाहन में 20 लोग सवार थे. सभी गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. तभी नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के नेशनल हाईवे पर डीजे वाहन का टायर फट गया. जिसके बाद यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना में वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए. राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को नांदघाट के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. एक की हालत गंभीर है. जबकि अन्य की हालत सामान्य बताई जा रही है.
ALSO READ- RAIPUR BREAKING: शराब दुकान बंद का आदेश: राजधानी की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें रहेगी बंद, आदेश हुआ जारी,…
वाहन पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ होने की वजह से हादसा : डीजे वाहन पर ज्यादा लोग सवार थे. सभी गणेश पूजा के बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे. तभी यह दुर्घटना हुई. समय रहते सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया. नहीं तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती थी.
ALSO READ- CG BJP Candidate 2nd List: अमित शाह ने भाजपा की 69 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर! देखिए दूसरी सूची में किन-किन नेताओं का नाम शामिल
Cg Road Accident : रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के लिए जा रही गाड़ी पलटी, मचा हड़कंप









