LIVE UPDATE
छत्तीसगढनौकरी और कर्मचारी

CG Jobs Updates: 800 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका — , वेतन होगा योग्यता अनुसार…जानें पूरा विवरण

CG Jobs Updates : बालोद, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वाधान में 28 अक्टूबर 2025 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) गुरूर में मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 800 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न कंपनियाँ भाग लेंगी। CG Jobs Updates

ALSO READ- CG School Recruitment: स्कूलों में बंपर भर्ती, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होगी संविदा भर्ती, जारी हुआ विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें CG Jobs Updates

  • कुल पदों की संख्या: 800
  • स्थान: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), गुरूर, जिला बालोद
  • तिथि: 28 अक्टूबर 2025
  • आयोजक संस्था: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद

ALSO READ- EMRS Recruitment 2025: सरकारी स्कूलों में 7,267 पदों पर भर्ती — प्रिंसिपल, PGT, TGT और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए आवेदन अभी चालू, आख़िरी तारीख 23 अक्‍टूबर 2025

भर्ती में शामिल कंपनियाँ और पद

सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई-दुर्ग

  • सिक्यूरिटी गार्ड (पुरुष): 200 पद
    • शैक्षणिक योग्यता – 10वीं या 12वीं पास
  • सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (पुरुष): 50 पद
    • शैक्षणिक योग्यता – 12वीं / ग्रेजुएट + 2 वर्ष का अनुभव
  • महिला सिक्यूरिटी गार्ड: 20 पद
    • शैक्षणिक योग्यता – 5वीं या 8वीं पास

इन्फोटेक इंडिया प्रा. लि., रायपुर

  • सेल्स एग्जीक्यूटिव: 200 पद
    • शैक्षणिक योग्यता – 12वीं उत्तीर्ण
  • टीम मैनेजर: 25 पद
    • शैक्षणिक योग्यता – स्नातक (Graduation Pass)
  • ग्राम पंचायत प्रोजेक्ट एडवाइजर: 200 पद
    • शैक्षणिक योग्यता – 12वीं पास

इन दस्तावेज़ों के साथ पहुँचे उम्मीदवार

  • शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति)
  • रोजगार पंजीयन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महत्वपूर्ण: सभी उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज़ों और फोटो कॉपी के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से उपस्थित होना आवश्यक है।

अवसर युवाओं के लिए सुनहरा मौका

बालोद जिले में होने वाला यह मेगा जॉब प्लेसमेंट कैंप बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। इस आयोजन में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को सीधे मौके पर जॉब ऑफर मिलने का अवसर मिलेगा।

CG Jobs Updates: 800 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका — , वेतन होगा योग्यता अनुसार…जानें पूरा विवरण

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles