LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़सरकारी खबर

CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में एक और छुट्टी का ऐलान, अब इस दिन स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

CG Holiday News रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह साल खास होने वाला है। 1 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अपने निर्माण के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। राज्य सरकार इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष (Silver Jubilee Year) के रूप में मना रही है। इस मौके पर सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है — 1 नवंबर को राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों में स्थानीय व सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल शैक्षणिक संस्थानों के लिए रहेगा। चूंकि 1 नवंबर शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में पहले से ही अवकाश रहेगा। हालांकि, यह बैंक, कोषालय और अन्य वित्तीय संस्थानों पर लागू नहीं होगा। CG Holiday News

ALSO READ- CG School Holidays : स्कूलों में छुट्टी घोषित का आदेश जारी,1 नवंबर को सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी — आदेश जारी…

राज्योत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल CG Holiday News

CG Rajyotsav 2025 का आयोजन 1 नवंबर को नवा रायपुर में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्योत्सव के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों की प्रदर्शनी, केंद्र सरकार से मिले पुरस्कारों की झलक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ALSO READ- CG Jobs Updates: 800 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका — , वेतन होगा योग्यता अनुसार…जानें पूरा विवरण

तैयारियों की समीक्षा बैठक

राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में समीक्षा बैठक की। मंत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव की बात है, इसलिए आयोजन को भव्यता और पूर्णता के साथ तैयार किया जाए।

cg sarkari chutti news
cg sarkari chutti news

CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में एक और छुट्टी का ऐलान, अब इस दिन स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Related Articles