First AC Suhagrat Decoration Video: चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? Video देख लोग रह गए हैरान
फर्स्ट एसी केबिन को फूलों और सजावट से दिया गया हनीमून सूट जैसा लुक, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल।

First AC Suhagrat Decoration Video: शादी के बाद सुहागरात के लिए आमतौर पर घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को सजाया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में ट्रेन के फर्स्ट एसी (First AC) केबिन को पूरी तरह फूलों और सजावट से इस तरह तैयार किया गया है कि वह किसी लग्जरी हनीमून सूट जैसा नजर आता है।
फर्स्ट AC केबिन को दिया गया रोमांटिक लुक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा पूरी तरह बदला हुआ दिखाई देता है। सामान्य रेलवे केबिन की जगह पूरे कंपार्टमेंट को रोमांटिक अंदाज में सजाया गया है।
सीट पर सफेद चादर बिछाकर फूलों से बड़ा दिल बनाया गया है। इसके अलावा पूरे केबिन में फूलों की सजावट की गई है और खिड़कियों पर आकर्षक पर्दे लगाए गए हैं, जिससे पूरा माहौल किसी प्रीमियम होटल रूम जैसा दिखाई देता है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
Train First AC Cabin Suhagrat Decoration Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Godman Chikna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे “चलता-फिरता हनीमून सूट” बताया, तो किसी ने मजाक में लिखा कि “अब रेलवे भी फाइव स्टार होटल को टक्कर दे रहा है।”
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सजावट किसी विशेष बुकिंग के तहत की गई थी या केवल कंटेंट बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
अनोखी सजावट और ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन का ऐसा मेकओवर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लगातार वायरल हो रहा है।









