ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

Chakubaji In CG: रायपुर और कोरबा के बाद अब इस जिले में चाकूबाजी…. विसर्जन के दौरान विवाद , चाकू से किये ताबड़तोड़ वार….

जांजगीर : गणेश विसर्जन के दौरान होने वाला मामूली विवाद खूनी रूप ले रहा है। (Chakubaji In Janjgir Champa) राजधानी रायपुर और कोरबा के कोहड़िया में इसी तरह के मामले में जमकर चाकूबाजी हुई। कोरबा में तो चाक़ू के हमले से घायल एक 17 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तो वही अब जांजगीर जिले में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर केअस्पताल रिफर किया गया है।

ALSO READ- BJP Candidate list: बीजेपी ने एक और टिकट का किया ऐलान, भाजपा में शामिल हुई कद्दावर नेत्री को मिली टिकट… 

जांजगीर जिले के पिसौद गांव में एक युवक कुमार केंवट के पेट पर 4 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया है। घटना में युवक कुमार केंवट गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पता चला है कि गणेश विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद पिसौद गांव के ही 4 युवकों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है।’

जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान युवक कुमार केंवट और युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मोंगरा चौक में चार युवकों ने कुमार केंवट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ALSO READ- 25 करोड़ रुपये की चोरी,मचा हड़कंप :BIG ब्रेकिंग- दिल्ली की ज्वेलरी शॉप में चोरी का छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, दुर्ग से दो आरोपी गिरफ्तार 

कोरबा में भी वारदात

एक दिन पहले कोरबा के कोहड़िया नहर स्थित विसर्जन स्थल पर भी मामूली विवाद के चलते एक शख्स पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया था। इस हमले में हरीश कुमार नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर तौर पर जख्मी भूपेंद्र कुमार को अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। इस पूरे मामले के सामें आने के बाद गुस्साए लोगो ने दर्री-कोरबा मार्ग को भी जाम कर दिया था। बहरहाल पुलिस प्रकरण की जाँच म जुट गई है।

ALSO READ- स्कूल छुट्टी लिस्ट ब्रेकिंग: अक्टूबर महीने में बंद रहेंगे स्कूल, होगी छुट्टियों की भरमार, देखें लिस्ट 

Chakubaji In CG : रायपुर और कोरबा के बाद अब इस जिले में चाकूबाजी…. विसर्जन के दौरान विवाद , चाकू से किये ताबड़तोड़ वार….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles