ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

NewsClick ED Raids: NewsClick के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी… लैपटॉप जब्त… कई पत्रकारों के ठिकानों पर भी रेड…

चीन से फंडिंग विवाद के बीच न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों (Raid On NewsClick Journalist) के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की है और कई लोगों से पूछताछ चल रही है. कई लोकेशन पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है. ये छापेमारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक (digital news website NewsClick) और उनके कुछ पत्रकारों के यहां चल रही है. रेड के दौरान पुलिस की स्पेशल सेल ने मोबाइल और लैपटॉप, कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जब्त किए हैं. पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है.

ALSO READ- झटका झटका झटका: 14 साल बाद ‘तारक मेहता’ से हुई जेठालाल की छुट्टी… TMKOC से दिलीप जोशी ने लिया ब्रेक, ये है वजह… 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हार्ड डिस्क डेटा भी लिया है. NewsClick की फंडिंग को लेकर ईडी पहले भी रेड मार चुकी है. ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था और न्यूज क्लिक की कुछ संपत्तियां भी अटैच की थीं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी पत्रकारों के ठिकानों पर तलाशी ले रहे है.

ALSO READ- MP-MLA VIDEO : मंच पर भाजपा सांसद ने महिला विधायक के कंधों को सहलाते हुए जकड़ा, VIDEO हो रहा वीडियो

हालंकि अब तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक कुछ पत्रकारों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया है.ईडी इससे पहले न्यज पोर्टल के खिलाफ मामला दर्द कर उसकी फंडिंग की जांच कर चुकी है.

NewsClick ED Raids: NewsClick के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी… लैपटॉप जब्त… कई पत्रकारों के ठिकानों पर भी रेड…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles