अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Gariaband Obscene Dance Video: गरियाबंद में अश्लील डांस विवाद: BJP नेता का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरम, SDM सस्पेंड, 14 आरोपी गिरफ्तार

Gariaband Obscene Dance Video

Gariaband Obscene Dance Video गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस को लेकर उठा विवाद अब लगातार नए मोड़ ले रहा है। मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि इस अश्लील डांस कार्यक्रम में एक भाजपा नेता भी शामिल थे। Gariaband Obscene Dance Video

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब

BJP नेता निर्भय ठाकुर का वीडियो वायरल

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो में भाजपा नेता निर्भय सिंह ठाकुर को कार्यक्रम के दौरान मंच के पास मौजूद बताया जा रहा है। कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा कि भाजपा जिसे ‘संस्कृति’ और ‘कला’ कहती है, उसी कला का आनंद लेते हुए उनके नेता नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि निर्भय सिंह ठाकुर मैनपुर जनपद पंचायत में सभापति हैं और भाजपा से जुड़े सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं। गरियाबंद कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने भी दावा किया है कि निर्भय ठाकुर भाजपा के जनपद सदस्य हैं और कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी सवाल खड़े करती है।

ALSO READ- DANCE VIDEO VIRAL: रेस्ट हाउस अश्लील डांस…. एक ही दिन, दो घटनाएं – सिस्टम पर बड़ा सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में

यह पूरा मामला तब सामने आया जब ओडिशा की महिला डांसरों द्वारा किए गए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में अर्धनग्न अवस्था में मंच पर डांस करती युवतियां नजर आ रही थीं, जबकि मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

SDM निलंबित, जांच कमेटी गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देश पर मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है, जो पूरे आयोजन, अनुमति और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच करेगी।

ALSO READ- 10 वर्ष की बच्ची का बलात्कार…चॉकलेट का लालच देकर 55 साल का बुजुर्ग ने की हैवानियत

पुलिस की सख्त कार्रवाई

गरियाबंद पुलिस ने आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा ओडिशा की एक महिला डांसर को देवभोग पुलिस ने ओडिशा के जाजपुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार डांसर ने कार्यक्रम से पहले भीड़ जुटाने के लिए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था।

सियासी घमासान तेज

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा की ओर से अब तक इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कार्यक्रम की अनुमति, निगरानी और जिम्मेदारी में किस स्तर पर चूक हुई।

फिलहाल गरियाबंद का यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ALSO READ- रामकृष्ण हॉस्पिटल की कैंटीन में गंदगी पर नोटिस देकर जुर्माना….

 

 

Gariaband Obscene Dance Video : गरियाबंद में अश्लील डांस विवाद: BJP नेता का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरम, SDM सस्पेंड, 14 आरोपी गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *