Raipur Water Supply Alert: आज 6 घंटे पानी सप्लाई बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर…. 1 लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

Raipur Water Supply Alert । राजधानी रायपुर के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। आज शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि करीब 6 घंटे का शटडाउन रहेगा।
ALSO READ- Ayushman Yojana: बड़ी कार्रवाई, 33 अस्पताल निलंबित, 26 अस्पतालों का भुगतान रोका, देखें पूरी लिस्ट
क्यों बंद रहेगी पानी सप्लाई?
नगर निगम द्वारा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के चलते यह फैसला लिया गया है। इस दौरान शहर की 11 पानी टंकियों तक सप्लाई नहीं पहुंचेगी, जिसके कारण कई इलाकों में पानी नहीं मिलेगा।
ALSO READ- RAPE CASE: 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
इन इलाकों में पड़ेगा असर
पानी सप्लाई बंद होने से जिन प्रमुख क्षेत्रों में असर पड़ेगा, उनमें शामिल हैं:
- लालपुर
- अमलीडीह
- अवंति विहार
- मंडी
- मोवा
- सडडू
- दलदल सिवनी
- कचना
- आमा सिवनी
- देवपुरी
- जोरा
अनुमान है कि 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे।
ALSO READ- LPG Cylinders: प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर…
कब से कब तक रहेगा शटडाउन?
नगर निगम अधिकारी नर सिंह फरेन्द्र के अनुसार, मरम्मत कार्य के चलते आज पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी, लेकिन 11 अप्रैल की सुबह से जल प्रदाय फिर से सामान्य हो जाएगा।
Raipur Water Supply Alert: आज 6 घंटे पानी सप्लाई बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर…. 1 लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित









