देश

Gurugram Encounter: आधी रात पुलिस एनकाउंटर में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर

फिरौती के लिए व्यवसायी को बंधक बनाने पहुंचे बदमाशों से पुलिस की देर रात मुठभेड़, 20 से अधिक राउंड फायरिंग; 3 पुलिसकर्मी भी घायल।

Gurugram Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर मारे गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

व्यवसायी के घर पर कर रहे थे फायरिंग

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो में हथियारबंद बदमाश घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सुशांत लोक इलाके में पहुंची, जहां बदमाश एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने SGT यूनिवर्सिटी के संस्थापक के प्रॉपर्टी डीलर बेटे को उसके ही घर में बंधक बना रखा था और उसकी रिहाई के बदले फिरौती की मांग कर रहे थे।

सरेंडर की चेतावनी के बाद शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में सभी पांच बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज जारी है।

तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के एक ASI सहित तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृत बदमाशों की पहचान की जा रही

पुलिस ने बताया कि मारे गए आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना की जांच की जा रही है और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त सिबास कविराज ने इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP