ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

ट्रेन में लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर राख , यात्रियों में मची अफरातफरी

ट्रेन में लगी भीषण आग, अहमदनगर 16 अक्टूबर 2023 – अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल – इलेक्ट्रिक बहु इकाई (DEMU) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में सोमवार दोपहर आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी।

ALSO READ-  CG Congress 1st list 2023 PDF Download: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पहली सूची में 30 नामों पर लगी मुहर 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे ने PTI – भाषा से कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है और आग दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई. उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अहमदनगर जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

ALSO READ- CG भाजपा नेता के घर बना जुआरियों का अड्डा… पुलिस ने मारा छापा…11 लाख रुपये नकदी समेत 24 जुआरी गिरफ्तार… 

CPRO मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई. किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है. आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा. रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया है।

ALSO READ- भाजपा कार्यलय सील, आदर्श आचार संहिता लगते ही एक्शन में निर्वाचन अधिकारी

ट्रेन में लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जलकर राख , यात्रियों में मची अफरातफरी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles