Jammu Kashmir Viral Flood Video: जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, बस स्टैंड से बह गईं सैकड़ों गाड़ियां, Video वायरल
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजौरी के न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में आई बाढ़ में 200 से ज्यादा वाहन बह गए, जबकि खराब मौसम के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

Jammu Kashmir Viral Flood Video: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजौरी, अनंतनाग, उधमपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच राजौरी से सामने आए एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है, जिसमें तेज बहाव के बीच सैकड़ों वाहन पानी में बहते दिखाई दे रहे हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। Jammu Kashmir Viral Flood Video
आधी रात 3 बजे आई बाढ़, बस स्टैंड बना नदी
जानकारी के मुताबिक, राजौरी में देर रात करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण न्यू बस स्टैंड बेला क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया। देखते ही देखते बस स्टैंड में खड़ी गाड़ियां तेज बहाव में बहने लगीं। Jammu Kashmir Viral Flood Video
200 से ज्यादा वाहन बहने का दावा
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के पानी में 200 से 250 से अधिक वाहन बह गए। केवल 40 से 50 वाहन ही बच पाए, लेकिन वे भी पानी में डूबने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
वायरल वीडियो में दिखी तबाही की भयावह तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस स्टैंड में खड़ी कारें और अन्य वाहन तेज बहाव में खिलौनों की तरह बहते नजर आ रहे हैं। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका पानी में डूब गया और बस स्टैंड का स्वरूप पूरी तरह बदल गया।
कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
भारी बारिश के चलते राजौरी, अनंतनाग, उधमपुर सहित कई जिलों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे आम जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है।
अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर अस्थायी रोक
लगातार खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए एहतियातन अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।









