CG Election 2023: उप-मुख्यमंत्री T S Singhdev का बड़ा बयान- कांग्रेस की लिस्ट पर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार (15 अक्टूबर) को अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव समेत सभी मंत्रियों को स्थान दिया गया है. कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद पार्टी के नेताओं की तरफ से तमाम तरह के बयान भी सामने आ रहे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने इन 30 नामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
ALSO READ- CG Congress 1st list 2023 PDF Download: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पहली सूची में 30 नामों पर लगी मुहर
Deputy CM T S Singhdev की प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव का कहना है कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. बता दें इस बार कांग्रेस ने आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है और छह नये चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. वहीं कुछ उम्मीदवारों के विधानसभाएं भी बदल दी गई है. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है.
VIDEO | "Congress has released the list of candidates for the first phase of Assembly elections in Chhattisgarh. In a few seats, candidates have been changed," says Chhattisgarh Deputy CM @TS_SinghDeo on party's first list of candidates for the upcoming Assembly polls in the… pic.twitter.com/hNDn00c4t4
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2023
ALSO READ- CG भाजपा नेता के घर बना जुआरियों का अड्डा… पुलिस ने मारा छापा…11 लाख रुपये नकदी समेत 24 जुआरी गिरफ्तार…
जगदलपुर सीट के लिए सस्पेंस बरकार
गौरतलब है कि पहली सूची की 30 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. अन्य 13 सामान्य सीटों में से नौ पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने जगदलपुर सीट के लिए सस्पेंस अभी भी बरकरार रखा है, यानी इस सीट के लिए अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
ALSO READ- भाजपा कार्यलय सील, आदर्श आचार संहिता लगते ही एक्शन में निर्वाचन अधिकारी
7 व 17 नवंबर को पड़ेंगे वोट
पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 20 अक्टूबर को बंद हो जाएगी. दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जिसमें बाकी 70 निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 85 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें पहले चरण की 20 सीटें भी शामिल हैं.
CG Election 2023: उप-मुख्यमंत्री T S Singhdev का बड़ा बयान- कांग्रेस की लिस्ट पर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?



















