ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

Anup Ghoshal Death: नहीं रहे गायक अनूप घोषाल…

Anup Ghoshal Passed Away: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक अनूप घोषाल का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में अनूप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से अनूप घोषाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते आज वह हमारे बीच नहीं रहे।

फिल्म ‘मासूम’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने को अपनी मधुर आवाज देने वाले अनूप घोषाल के देहांत से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है।

नहीं रहे गायक अनूप घोषाल

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक 15 दिसंबर को अनूप घोषाल ने कोलकाता में आखिरी सांस ली है। खबर के अनुसार अनूप बढ़ती उम्र की समस्याओं से जूझ रहे थे। जिसके अंगों की विफलता के कारण शुक्रवार रात 1 बजकर 40 मिनट पर अनूप घोषाल ने दम तोड़ दिया है। अनूप के निधन से उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायकों की सूची में अनूप घोषाल का नाम हमेशा शामिल रखेगा। खासतौर पर साल 1983 में आई एक्टर नसीरुद्दीन शाह और एक्ट्रेस शबाना आजमी की शानदार फिल्म मासूम को लेकर अनूप को हमेशा याद किया जाएगा।

दरअसल इस फिल्म के तुझसे नाराज नहीं जिंदगी गाने को इस बंगाली सिंगर ने अपनी जादुई आवाज दी। अनूप घोषाल का ये सदाबहार गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अनूप के देहांत से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है।

Anup Ghoshal Death : नहीं रहे गायक अनूप घोषाल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles