ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

SSP ने लिया तत्काल एक्शन, महिलाओ को परेशान करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर। रायपुर में बदमाशों का हौसला तोड़ने के लिए पुलिस गिरफ्तारी कर अपराधियों का जुलूस निकाल रही है। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके की कई महिलाओं ने बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर SSP को ज्ञापन देकर सख्त एक्शन लेने की मांग की। जिसके बाद टिकरापारा पुलिस ने शाम होते ही अलग-अलग इलाकों से 7 बदमाशों को पकड़कर उनका जुलूस निकाला।

ALSO READ – RAIPUR BREAKING: रायपुर में चली गोली, पति ने पत्नी पे किया फायर, इलाके में मचा हड़कंप…

सभी बदमाश तरुण बाजार, जोगी नगर, ईश्वर नगर, नहरपारा, सुमित नगर इलाके में गुंडागर्दी करते थे। इनसे स्थानीय लोग भी परेशान हो चुके थे। इस बात की खबर लगते ही पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही बदमाशों को दबोच लिया। इन्हें हथकड़ी पहनाकर सड़क पर जुलूस भी निकाला।

ALSO READ-  ANUP GHOSHAL DEATH: नहीं रहे गायक अनूप घोषाल…

इस जुलूस में 7 बदमाश शामिल थे। पुलिस के घेरे में बदमाशों ने हथकड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान ये बदमाश ‘अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है’ कहते दिखे। बदमाशों का ऐसा हाल देखकर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

SSP ने लिया तत्काल एक्शन, महिलाओ को परेशान करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles