ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

धान खरीदी केंद्र प्रभारी का रिश्वत लेते वीडियों वायरल.. तत्काल हुए सस्पेंड.. अब दे रहे सफाई

जांजगीर-चाम्पा : जिले अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक ने सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह का किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अकलतरा के सहकारिता विस्तार अधिकारी ने मामले की जांच की और रुपये लेने की पुष्टि होने के बाद खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

अब दे रहे है सफाई

वही इस वीडियों के वायरल होने और सस्पेंशन के बाद धान खरीदी केंद्र का प्रभारी अपनी सफाई देने में जुटा हुआ है। निलंबित प्रभारी का कहना है कि यह कृत्य उसके दुश्मनों ने किया है। उसने अपने ऑपरेटर्स को सामान लाने के लिए पैसे दिए थे जिसे वह किसान में माध्यम से वापिस कर रहा था लेकिन इसी दौरान उसका वीडियों बना लिया गया।

धान खरीदी केंद्र प्रभारी का रिश्वत लेते वीडियों वायरल.. तत्काल हुए सस्पेंड.. अब दे रहे सफाई

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles