ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने रमन सिंह

रायपुर। तीन बार के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिये गये हैं। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की सदन में घोषणा की। प्रोटेम स्पीकर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उन्हें आसंदी तक पहुंचाया। बता दे कि अध्‍यक्ष पद के लिए एक मात्र डॉ. रमन सिंह ने ही नामांकन जमा किया था।

ALSO READ- FIRST DAY OF CG ASSEMBLY WINTER SESSION: सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित, DR. RAMAN SINGH बने विधानसभा अध्यक्ष

आज सदन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने विधानसभा अध्‍यक्ष के रुप में डॉ. रमन सिंह का नाम प्रस्‍तावित किया। इसके बाद उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव ने इसका समर्थन किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी डॉ. रमन के नाम का प्रस्‍ताव किया। इन प्रस्‍तावों का पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन किया।

ALSO READ- CHHATTISGARH NEW CABINET LIST: इस दिन शपथ लेंगे प्रदेश के नए मंत्री, 7 विधायक बनेंगे मंत्री

डॉ. रमन को अध्‍यक्ष बनाए जाने का प्रस्‍ताव बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्‍यप ने भी रखा। इसका क्रमश: पुन्‍नूलाल मोहले, उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा और भावना बोहरा ने समर्थन किया। इसके बाद पूरे समर्थन ने मेज थपथपा कर डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्‍यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने रमन सिंह

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles