अपराधब्रेकिंग न्यूज़

किसान की गोली मारकर हत्या, चोरी करने आए आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

बरेली : बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में पीछा करने पर चोरों ने कथित रूप से गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे नवाबगंज के हरदुआ गौटिया गांव में किसान वीरेन्द्र (65) की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी। उनके अनुसार परिवार की तरफ से तहरीर लेकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

ALSO READ-  LPG Cylinder in 450rs: 450 रुपए में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

वैसे इस बारे में जब परिवार के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। वीरेंद्र के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात लगभग एक बजे के समय उनके दरवाजे पर कुछ आहट हुई जिसके बाद वीरेंद्र ने बदमाशों का पीछा किया।

ALSO READ- पहली शादी के भी दूसरी से शादी, फिर छोड़ देने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लिए … पीड़ित महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

पशु चोरी करने आए थे चोर

पुलिस अधीक्षक के अनुसार बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से किसान पर गोली चला दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोर किसान के जानवरों को चुराने की योजना बना रहे थे। जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वे संख्या में चार बताए जा रहे हैं।

इससे पहले आसपास में पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अंदेशा है कि पशु चोरों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ- couple romancing on bike Video: चलती बाइक पर रोमांस करते कपल का VIDEO वायरल

किसान की गोली मारकर हत्या, चोरी करने आए आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles