ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

नक्सली गिरफ्तार: TI पर गोली चलाने वाला नक्सली गिरफ्तार

रांची। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जारी सर्च ऑपरेशन में मंगलवार को एक नक्सली को एके-47 हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार नक्सली का नाम शिवपूजन मुण्डा उर्फ शिवपूजन भुईहर है। उसके पास से चार मैगजीन, 83 कारतूस, वॉकी-टॉकी, मोबाइल, चार वर्दी सहित कई सामान बरामद किया गया है। वह गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित होमियां गांव का रहने वाला है।

ALSO READ- Groom Dies on Wedding Day: दुल्हन को देखते ही दूल्हे की हो गई मौत, निकाह पढ़ते-पढ़ते थम गई सांसें

पुलिस के अनुसार, उसी की चलाई गई गोलियों से थाना प्रभारी जख्मी हो गए थे। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले करीब दो माह से जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) नक्सली संगठन का दस्ता इलाके में सक्रिय था।

ALSO READ- इस राज्य में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों का बढ़ेगा वेतन-भत्ता, जानें किसकी सैलरी में कितना होगा इजाफा?

ये लोग इलाके में चल रहे विकास कार्यों के संवेदकों से रंगदारी वसूली के लिए लगातार धमकी दे रहे थे। 15-16 दिसंबर की रात खुटयों मोड़ थाना-रंका में बन रहे एलएंडटी कंपनी की ओर से काम में जुटे संवेदक से रंगदारी वसूली के लिए सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई थी।

नक्सली गिरफ्तार: TI पर गोली चलाने वाला नक्सली गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles