अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG News- यूनिवर्सिटी के कुलपति को जान से मारने की धमकी, आया धमकी भरा पत्र, बेटे को भी बताया जान का खतरा

CG News- बिलासपुर : पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति को धमकी भरा खत मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।

यह खत कुलपति वंशगोपाल को मिला है जबकि खत भेजने वाले ने खुद का नाम ‘डेंजर’ बताया है। कोनी पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। यह पत्र साधारण डाक से भेजा गया है।

ALSO READ – CORONA NEW VARIANT JN.1: कोरोना के नए वेरियंट JN1 का अलर्ट, कई राज्यो में मास्क जरूरी, किस राज्य में नियम कितने सख्त, जानें पूरी गाइडलाइंस

जानकारी के मुताबिक खत भेजने वाले आरोपी ने वेतन का जिक्र करते हुए कहा है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। कुछ कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है।

लेकिन उसके साथ अन्याय हुआ है। खत भेजने वाले ने यह भी कहा है कि उसके बेटे को भी जान का ख़तरा है सकता है क्योंकि वह बाहर पढ़ाई-लिखाई करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस जांच में जुट गई है.

ALSO READ- BIG TRAIN ACCIDENT: संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

CG News- यूनिवर्सिटी के कुलपति को जान से मारने की धमकी, आया धमकी भरा पत्र, बेटे को भी बताया जान का खतरा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles