ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

Bhilai Steel Plant Accident: Bhilai Steel Plant में बड़ा Accident, क्रेन में मजदूर का दोनों पैर कुचला, हड्‌डी टूटी… मचा हड़कंप

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर मजदूर का दोनों पैर क्रेन के रोप में फंस गया। दोनों पैर का नीचला हिस्सा जख्मी हो गया है।

खबर आ रही है कि पैर काटने तक की नौबत आ चुकी है। हड्‌डी टूट चुकी है। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मेन मेडिकल पोस्ट के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

ALSO READ – CORONA NEW VARIANT JN.1: कोरोना के नए वेरियंट JN1 का अलर्ट, कई राज्यो में मास्क जरूरी, किस राज्य में नियम कितने सख्त, जानें पूरी गाइडलाइंस

हादसे की खबर मिलते ही उच्चाधिकारी मेन मेडिकल पोस्ट पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर भी एक टीम पहुंच चुकी है। हादसे का कारण जानने के लिए पड़ताल की जा रही है। जांच कमेटी पूरे मामले की पड़ताल करेगी। इसके बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ब्लास्ट फर्नेस-7 में क्रेन मेंटेनेंस का काम करते समय 46 वर्षीय संजय कुमार चक्रवर्ती का दोनों पैर कुचला गया। अचानक से पैर फंसने की वजह से वह चीख उठा।

ALSO READ- BIG TRAIN ACCIDENT: संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

दूर तक चीखने की आवाज सुनी गई। आवाज सुनकर दूर-दराज काम कर रहे मजदूर भी संजय को बचाने के लिए क्रेन के ऊपर चढ़ गए। करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर फंसे संजय को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। नीचे उतारने में समय लग रहा था।

इस बीच मेन मेडिकल पोस्ट से एम्बुलेंस भी पहुंच गई। मजदूर को फौरन प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया है। ब्लास्ट फर्नेस 7 में काम कर रहे ठेका श्रमिक संजय कुमार चक्रवर्ती एमसीके कुट्टी इंजीनियरिंग कंपनी के तहत कार्य कर रहा था।

Bhilai Steel Plant Accident: Bhilai Steel Plant में बड़ा Accident, क्रेन में मजदूर का दोनों पैर कुचला, हड्‌डी टूटी… मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles